Big NewsDehradun

रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने ही बहन के साथ किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने ही अपनी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार किया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म के साथ ही भाई ने बहन को मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।

भाई ने रिश्तों को किया तार-तार

देहरादून में एक भाई ने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार किया है। जहां रिश्ते के एक भाई ने 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में पीड़िता की बहन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।

भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म

पीड़िता ने इस मामले में आरोप लगाया है कि उसके रिश्ते का भाई ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद वो उसे बार-बार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता है। जो कि उनके रिश्ते का भाई लगता है। आरोपी ने कई उस से दुष्कर्म किया। एक दिन किशोरी ने हिम्मत कर अपनी बहन को सारी बात बताई। उसने बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। इसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button