Udham Singh Nagarhighlight

रेखा आर्या ने ली भाजपा की सदस्यता, बोली कांग्रेस के झंडा की पूजा करने वाले आज थाम रहे हैं भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता के नवीकरण के साथ शुरू हुआ भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान जारी है। आज इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर पहुंच कर पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया। इस दौरान रेखा आर्या ने कहा कि इस बार पार्टी सदस्यता अभियान में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

रेखा आर्य ने काशीपुर में लॉन्च किया सदस्यता अभियान

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने काशीपुर में सदस्यता अभियान को लॉन्च किया और काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की नवीनीकृत सदस्यता दिलाई। रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर करोड़ों लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

योजनाओं से प्रभावित होकर BJP का दामन थाम रहे हैं कांग्रेस नेता

रेखा आर्य ने कहा कि एक समय पर कांग्रेस के झंडा की पूजा करने वाले भी आज पीएम मोदी और सीएम धामी की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। भाजपा एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है और भाजपा से जुड़ने का मतलब राष्ट्र निर्माण से जुड़ना है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button