Char Dham Yatra 2023Big News

चारधाम के लिए हुए पंजीकरण का आंकड़ा 30 लाख पार, बाबा केदार की एक झलक के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह

चारधाम यात्रा के लिए अभी तक पंजीकरण का आंकड़ा 30 लाख पार जा चुका है। इसमें से बाबा केदार की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। केदारनाथ यात्रा के लिए प्रतिदिन पंजीकरण का आंकड़ा 30 हजार से अधिक पहुंच गया है। इस वजह से सरकार को श्रद्धालुओं का सैलाब नियंत्रण करने के लिए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ रही है।

बाबा केदार की एक झलक के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह

सरकार ने 15 मई तक नए पंजीकरण पर लगी रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया है। 15 मई तक चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 15 से 24 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। बता दें केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए सिमित व्यवस्था है।

ऑफलाइन काउंटर पर यात्रियों को मिल रही पंजीकरण की सुविधा

इसके साथ ही केदार घाटी में लगातार खराब मौसम होने के कारण बारिश और बर्फबारी जारी है। इसे देखते हुए सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए पंजीकरण पर रोक लगाई है। लेकिन ऑफलाइन काउंटर पर यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा मिल रही है। जिससे बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालु बगैर दर्शन किए वापस न लौटे।

तीन से पांच सेकंड का मिल रहा दर्शन का समय

केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन के लिए एक श्रद्धालु को तीन से पांच सेकंड का समय मिल रहा है। लेकिन अब दिनोदिन बढ़ती यात्रा में यह समय भी कम हो सकता है।

चार धाम यात्रा में इतने पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा

  • केदारनाथ धाम 1040881
  • बदरीनाथ धाम 881487
  • यमुनोत्री धाम 539492
  • गंगोत्री धाम 489706

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button