UttarakhandBig News

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में रेड अलर्ट, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं अलर्ट के बाद पुलिस ने बोर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में रेड अलर्ट

उत्तराखंड में अलर्ट के बाद पुलिस ने रुड़की के पिरान कलियर में मंगलवार सुबह सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस फोर्स ने रैन बसेरों, झुग्गी झोपड़ियों और होटलों को भी खंगाला. बता दें रुड़की में एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस की छह टीम चेकिंग कर रही है.

पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है. ग्रामीण एसपी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें 20 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कई के पास आधार कार्ड भी नहीं मिले. फिलहाल अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड सरकार सख्त, सीएम धामी ने दिए पाकिस्तानियों को चिन्हित करने के निर्देश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें