UttarakhandBig News

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड सरकार सख्त, सीएम धामी ने दिए पाकिस्तानियों को चिन्हित करने के निर्देश

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है. उत्तराखंड सरकार ने भी उत्तराखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने दिए पाकिस्तानियों को चिन्हित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों की बैठक ली. बैठक में सीएम ने उत्तराखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए.

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों पर होगी कार्रवाई

सीएम ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. सीएम ने अधिकारयों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के लिए निर्देशित किया. साथ ही किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए.

चारधाम यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर होगी कार्रवाई

सीएम ने बैठक में चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूर बनाने के लिए भी निर्देशित किया. सीएम ने यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए. साथ ही सीएम ने आम जनता से अपील की है कि आपके आसपास यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत ही नजदीकी थाना का सूचित करें. इसके अलावा उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें