Big NewsDehradun

उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस में इंस्पेक्टर-दारोगा समेत कई पदों पर भर्तियां, कुल 312 पद

Badrinathदेहरादून : सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवक-युवतियों के लिए उत्तराखंड पुलिस विभाग से अच्छी खबर है। जी हां उत्तराखंड ट्रेफिक पुलिस में 312 पदों पर भर्तियां होंगी। आपको बता दें कि गुरुवार को सरकार द्वारा यातायात पुलिस के 312 नए पदों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया स्वीकृत पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती से ट्रैफिक की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा औऱ जाम से निजात मिलने में और मदद मिलेगी। बता दें कि उत्तराखंड की ट्रैफिक पुलिस में कर्मचारियों की कमी है जिस कारण आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हुई है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी की ओर से पदों को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि निदेशक यातायात का पद स्वीकृत होने से पूर्व राज्य में दो यातायात निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल तथा 179 कांस्टेबल ही कार्यरत थे जो की राज्य की वाहनों की संख्या और ट्रैफिक को देखते हुए काफी कम है जिसे बढ़ाने की ट्रैफिक निदेशालय कोशिश कर रहा था जिसके लिए सरकार द्वारा मंजूरी मिल गई है।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ-2, सहायक तकनीकी विशेषज्ञ- 6, उपनिरीक्षक यातायात-98, आरक्षी यातायात-206

पदनाम         स्वीकृत पद  कार्यरत    रिक्त

निरीक्षक           21           6           15

उपनिरीक्षक        16         14           2

मुख्य आरक्षी      63          60           3

आरक्षी            472        480          0

Back to top button