देहरादून में स्थित कांग्रेस भवन में भाजपा की बुद्धि- शुद्धि के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ साथ कई पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Advertisement -
माहरा ने बताया विचारधारा की लड़ाई
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष या दल से नहीं बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है। करन माहरा ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय में बवाल करने का आरोप लगते हुए कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। माहरा ने कहा की लोकतंत्र में बहुदलीय प्रणाली होती है। विचारधाराओं में मतभेद होना स्वाभाविक है।
बजरंग दल द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव की कड़ी निंदा की
लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक ओर भड़काऊ पोस्ट बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी के लिए किए हैं। वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आगे माहरा ने कहा बजरंग दल के लोगों ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। उसकी जितना निंदा क जाए उतनी कम है।