नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि गंगा और यमुना नदियों को जीवित मनुष्य का दर्जा दिया जाए। हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाते हुए न्यूजीलैंड की वानकुई नदी का उदाहरण भी दिया है।
कोर्ट ने गंगा और यमुना नदियों की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए ये फैसला दिया है। माना जा रहा है कि कोर्ट के इस फैसले के बाद इन दोनों नदियों की स्थिती में सुधार आएगा। दोनों नदियों को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों की कोशिशों में और गंभीरता आएगी।