National

दिल्ली में दो दिनों तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 22 मई तक लू चलने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और बंगाल के लोगों को गर्मी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है।

दिल्ली में दो दिनों तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

राजधानी दिल्ली में अब तक का सबसे गर्म दिन शनिवार को दर्ज किया गया। शनिवार को पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों मे दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी बारिश

देश के कई हिस्सों में गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही हैं तो कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई सो 22 मई के दौरान मेद्यालय, आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल, केरल और माहे में झमाझम बारिश हो सकती है। यहां पर  (115.5-204.5 मिलीमीटर)  वर्षा होने की संभावना है। जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 204.5 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Back to top button