SportsBig News

RCB For Sale!, IPL 2026 से पहले बिक जाएगी बेंगलुरु की टीम

RCB For Sale Before IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को नया मालिक मिल सकता है। जी हां, अक्टूबर की शुरूआत से ही ऐसी खबरे सामने आ रही है। खबर है कि सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला RCB को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

तो वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो टीम के लिए खरीदारों की गिनती बढ़ रही है। फ्रेंचाइजी के लिए छह डीले आईं हैं। खरीदारों में सबसे बड़ा नाम जिंदल साउथ वेस्ट (JSW) ग्रुप के मालिक पार्थ जिंदल और ‘अडानी ग्रुप’ का है।

RCB For Sale!, IPL 2026 से पहले बिक जाएगी RCB!

वर्तमान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान ब्रिटिश कंपनी Diageo PLC के पास है। लेकिन अब वो इस फ्रेंजाइजी से अलग हो रहे हैं। तो वहीं आरसीबी को खरीदने के लिए JSW ग्रुप और दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने दिलचस्पी दिखाई हैं। अभी जिंदल ग्रुप ग्रांधी मल्लिकार्जुन राव (GMR) ग्रुप के साथ दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। अगर जिंदल ग्रुप को आरसीबी की डील मिल जाती है तो DC के मालिक केवल GMR ग्रुप रह जाएंगे।

आससीबी के लिए अडानी ग्रुप की भी एंट्री

जिंदल ग्रुप के साथ-साथ अडानी ग्रुप भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। अडानी ग्रुप WPL में गुजरात टाइटंस के मालिक भी है। RCB को खरीदकर अडानी ग्रुप IPL में भी एंट्री मारना चाहते है।

कितने में बिक सकती है RCB?

आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कीमत ब्रिटिश कंपनी के मुताबिक 17,859 करोड़ रुपए है। हालांकि पूनावाला इन आंकडों से सहमत नहीं है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button