UttarakhandHaridwar

Rapper Yo Yo Honey Singh पहुंचे हरिद्वार, कुमार विश्वास के साथ मंदिर में की पूजा

बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह(Rapper Yo Yo Honey Singh) अपने कम बैक के बाद सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच वो कई बार उत्तराखंड की धर्मननगरी हरिद्वार (Haridwar News) आ गए है। एक बार फिर हनी सिंह हरिद्वार आए हुए है। रैपर कवि कुमार विश्वास के साथ शुक्रवार को हरिद्वार आए। जहां उन्होंने मां काली के दर्शन करने के बाद नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

हनी सिंह पहुंचे हरिद्वार (Rapper Yo Yo Honey Singh In Haridwar

बॉलीवुड में कम बैक के बाद मशहूर रैपर हनी सिंह अध्यात्म के रंग में दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहले हनी सिंह और कुमार विश्वास ने हरिद्वार पहुंचकर दक्षिण काली मंदिर में मां काली के दर्शन किए। जिसके बाद दोनों नीलेश्वर महादेव मंदिर गए। वहां उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

कुमार विश्वास के साथ मंदिर में की पूजा

बता दें कि हनी सिंह की लाइफ पर एक वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इससे पहले रैपर हरिद्वार आए हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार हनी सिंह हरिद्वार आ चुके हैं। इसी महिने वो दो बार हरिद्वार आ चुके है। बताते चले कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश हनी सिंह है। यो यो हनी सिंह के नाम से उन्हें देश में प्रसिद्धि मिली। उनकी कई सारी एलबम सुपर हिट रह चुकी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button