Entertainment

RRKPK Trailer: सामने आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, दोनों के प्यार का दुश्मन बना परिवार

 बॉलीवुड अभनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ काफी चर्चाओं में है। हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था। जिसको देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए था।

अब ऐसे में आज यानी की चार जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म से सात साल बाद करण जोहर डायरेक्शन फील्ड में वापसी कर रहे है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में  रानी चटर्जी के किरदार में आलिया भट्ट और रॉकी रंधावा के किरदार में रणवीर सिंह की कहानी को दर्शाता है। इन की लव स्टोरी में इनके घरवालें बाधा बनते है। 

दोनों ही काफी अलग बैकग्राउंड से आते है। रानी जहा बंगाली पढ़ी लिखी लड़की है। तो वहीं रॉकी पंजाबी फॅमिली का मुंडा है। इन दोनों के प्यार को घरवालें सहमति नहीं देते।

प्यार का दुश्मन बना परिवार

दोनों काफी अलग-अलग बैकग्राउंड से होते है। जिसकी वजह से वो फैसला लेते है की दोनों फॅमिली स्विच करेंगे। तीन महीने अगर दोनों एक दूसरे की फॅमिली के साथ अच्छे से रह गए तो बात आगे बढ़ेगी। नहीं तो ब्रेक उप कर लेंगे। जिसके बाद फिल्म में ड्रामा देखने को मिलता है। दोनों के परिवार वाले ही उनकी शादी के दुश्मन बन जाते है।

फिल्म की कास्ट

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ कई दिग्गज कलाकार जुड़ें है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन एहम भूमिका में है। फिल्म में धर्मेंद्र और जया रणवीर यानी रॉकी के माता-पिता की भूमिका निभा रहे है।

कब होगी रिलीज?

सिनेमाघरों में फिल्म इसी साल 28 जुलाई को दस्तक देगी। फिल्म के डायरेक्टर कारण जोहर है। इस फिल्म से  वो इंडस्ट्री में सात साल बाद वापसी कर रहे है। उनकी आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल थी’। फिल्म के राइटर इशिता मोइत्रा, सुमित रॉय और शशांक खेतान है।

Back to top button