Entertainment

RRKPK Collection: बॉक्स ऑफिस पर छायी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने एक सम्मानजनक कलेक्शन किया। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ये मूवी फैमिली एंटरटेनर है। पहले दिन शानदार कमाई करने के बाद फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है।

दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पांस

करण जौहर सात साल के गैप के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे है। उनकी पिछली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थी। जो की 2016 में रिलीज़ हुई थी। फॅमिली मसाला ये मूवी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पहले दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं शनिवार को मूवी ने अपने पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा कलेक्शन किया है।

दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

खबरों की माने तो दूसरे दिन यानी की शनिवार को फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने दो दिन में अब तक 27.10 करोड़ का बिज़नेस का लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र देओल और शबाना आजमी एहम किरदार में है।

सुर्ख़ियों में आया फिल्म का ये सीन

वैसे तो सोशल मीडिया पर आलिया और रणवीर के अभिनय की खूब चाचा हो रही है। लेकिन फिल्म का एक सीन काफी सुर्खिया बटोर रहा है। इस सीन में धर्मेंद्र और शबाना के बीच किसिंग सीन दिखाया गया है। लोग दोनों के बीच फिल्माया गया 10 सेकंड की किस से काफी हैरान है।

Back to top button