मुंबई: फिल्म बाजीराव मस्तानी में बाजीराव के किरदार से दर्शकों के बीच धूम मचाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह को अपना सरनेम लिखना पसंद नहीं है। क्यों नहीं लगाते रणवीर अपना सरनेम इसका राज हम आपको बताते हैं। अभिनेता रणवीर सिंह का सरनेम भवनानी है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने विज्ञापनों के क्षेत्र में कॉपी राइटर के तौर पर भी काम किया है।रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी, मम्मी अंजु भवनानी और बड़ी बहन रितिका भवनानी हैं। रणवीर ने अपना भवनानी सरनेम इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्हें लगता था की इसके साथ उनका नाम बहुत लंबा हो जाएगा, और फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उन्हें अधिक अहमियत नहीं मिलेगी। इस कारण से उन्होनें अपना सरनेम बदल दिया था, रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है।