Big NewsAlmora

एक बार फिर सुर्खियो में रानीखेत विधायक, ऑडियो हुआ वायरल, चर्चाओं के बाजार गर्म

रानीखेत से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वो मंत्री बनाए जाने को लेकर पैसे देने की बात एक नेता को कर रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

एक बार फिर सुर्खियो में रानीखेत विधायक

रानीखेत से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल एक बार फिर से सुर्खियों में आगे प्रमोद नैनवाल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो मंत्री बनाए जाने को लेकर पैसे देने की बात एक नेता से कर रहे हैं। बता दें कि मामला विधायक के भाई और भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर से जुड़ा है। जिसमें मुकदमा दर्ज करने वाले के साथ जो व्यक्ति मौजूद था उससे वो बात कर रहे हैं।

ऑडियो को लेकर कांग्रेस कर रही सवाल खड़े

बता दें कि हम ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस इस ऑडियो को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है। तो वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस बेवजह ऑडियो को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

भाजपा का कहना है कि जहां तक वायरल ऑडियो की बात है तो पार्टी इसका संज्ञान लेगी। इसके साथ ही भाजपा का कहना है कि कोई कार्रवाई बनती होगी तो कार्रवाई भी करेगी। लेकिन आज के समय में तकनीकी का गलत इस्तेमाल करके भी ऑडियो वायरल किए जाते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button