Entertainmenthighlight

Ramayana का फर्स्ट लुक जल्द आएगा सामने, रणबीर कपूर और मेकर्स कर रहे कुछ बड़ा प्लान, जानें रिलीज डेट

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही मेगा फिल्म ‘रामायण'(Ramayana) पिछले साल से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का जैसे ही ऐलान हुआ था फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

भले ही फिल्म की रिलीज़ में अभी वक्त है। लेकिन इससे जुड़ी छोटी-बड़ी खबरें लगातार लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही हैं। अब ताजा अपडेट ये है कि ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक(Ramayana First Look out Soon) बहुत जल्द रिलीज़ किया जा सकता है।

रामायण का फर्स्ट लुक जल्द आएगा सामने Ramayana First Look out Soon

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1 से 4 मई के बीच मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होने जा रहे ‘विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन’ में फिल्म का पहला पोस्टर या वीडियो लुक पेश किया जा सकता है।

इस बड़े इवेंट में रणबीर कपूर और निर्माता नमित मल्होत्रा खुद मौजूद रहेंगे और फिल्म से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी साझा कर सकते हैं। हालांकि, इस खबर पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन फैंस के बीच उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

फिल्म की शूटिंग और रिलीज़ प्लान Ramayan Release Date

‘रामायण’ के मेकर्स ने पिछले साल नवंबर 2024 में फिल्म की घोषणा की थी। तभी से बताया गया था कि फिल्म 2026 की दिवाली(Ramayan Release Date) पर बड़े पर्दे पर आएगी। जबकि इसका दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज़ होगा। शूटिंग की शुरुआत अप्रैल 2024 में ही हो चुकी है और साउथ के सुपरस्टार यश ने भी अपने हिस्से की शूटिंग की तैयारी कर ली है।

फिल्म की स्टारकास्ट Ramayan Starcast

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी जहां मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे बड़े नाम भी फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं।

कुल मिलाकर, ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही बॉलीवुड में हलचल मचने वाली है और फैंस बेसब्री से इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button