Entertainment

एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जितना होगा Ranbir Kapoor की Ramayana का बजट, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayan) आज कल खबरों में बनी हुई है। आए दिन फिल्म से जुड़े अपडेट सामने आते रहते हैं। जिसके चलते दर्शकों का फिल्म के रति क्रेज बना रहता है। ऐसे में एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म के बजट(Ramayan Budget) को लेकर एक अपडेट आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

फिल्म का बजट (Ramayan Budget)

नितेश तिवारी की रामायण के लिए लोग काफी उत्साहित है। इस फिल्म में राम की भूमिका में रणबीर कपूर और माता सीता के किरदार में सई पल्लवी अभिनय करती नज़र आएगी। खबरों की माने तो फिल्म को तीन हिस्सों में बनाया जाएगा। जिसमें पहले पार्ट में 835 करोड़ का खर्चा मेकर्स करने वाले हैं। जो रणबीर कपूर की एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जितना है।

हिंदी सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म होगी Ramayana

खबरों की माने तो 835 करोड़ के बजट में बन रही रामायण फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। पोस्ट-प्रोडक्शन में ही इस फिल्म के 600 दिन लगने वाले है। जो इतने बड़े बजट को जस्टिफाई करता है। इस फिल्म को डायरेक्टर ग्लोबल लेवल पर ले जा रहे है। रणबीर और साई के अलावा यश इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button