Entertainment

पहली बार ‘रामायण’ में राम का रोल अदा कर रहे रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ये ड्रीम किरदार है’

नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 में राम की भूमिका में नजर आने वाले रणबीर कपूर काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन फिल्म से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर छायी रहती है। इसी बीच रणबीर कपूर ने पहली बार फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने रामायण के बारे में बात करते हुए इसे अपना ड्रीम किरदार बताया है।

रणबीर कपूर का ड्रील रोल है राम का किरदार

हाल ही में रणबीर कपूर ने जेद्दा में पॉपुलर इवेंट रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में शामिल हुए थे। जहां पर उन्होंने पहली बार अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया। रणबीर कपूर ने कहा कि वो फिलहाल रामायण फिल्म पर काम कर रहे हैं। ये अब तक की सबसे अच्छी कहानी होगी।

इस फिल्म में दुनियाभर से क्रिएटिव टीम और क्रू, बेहतरीन कलाकारों आदि की मदद से वर्ल्डवाइड रिलीज करने की भी तैयारी की जा चुकी है। साथ ही उन्होंने राम का किरदार निभाने के ऊपर बात करते हुए कहा कि वो इस रोल के लिए बहुत आभारी है। राम की भूमिका निभाना उनके लिए एक सपना है। ये फिल्म भारतीय संस्कृति के बारे में सिखाती है।

रामायण कब होगी रिलीज?

बता दें कि साल 2026 में ‘रामायण भाग: 1’ रिलीज होगा। तो वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन राम के किरदार में रणबीर कपूर और एक्टर यश की माने तो वो रावण का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें रणबीर और साईं राम और सीता के किरदार में नजर आए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button