Animal Advance Booking: रणबीर कपूर की फिल्म का एडवांस बुकिंग में जलवा, हिंदी भाषा में कर डाली इतनी कमाई

Animal Advance Booking: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म एनिमल का लोगों के बीच काफी क्रेज नज़र रहा है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। एडवांस बुकिंग में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती नज़र आ रही है।
‘एनिमल’ का एडवांस बुकिंग में जलवा
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। इस फिल्म में पहली बार साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और रणबीर की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
इस फिल्म में बॉबी देओल खूंखार अंदाज़ में नज़र आ रहे है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने दो करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
हिंदी भाषा में कर डाली इतनी कमाई
खबरों की माने तो केवल हिंदी भाषा में फिल्म ने करीब 3.50 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के एडवांस बुकिंग में ही 1,11,317 टिकट्स बुक हो चुके है।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म जबरदस्त ओपनिंग कर सकती है। मूवी फिस्ट डे 50 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ये रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी।
‘सैम बहादुर’ से होगी टक्कर
रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ के साथ क्लेश होगा। दर्शकों के बीच दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में एक दिसंबर को दस्तक दे रही है। बता दें की ‘सैम बहादुर की एडवांस बुकिंग में 44 लाख के करीब कमाई हुई है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखे तो एनिमल फिल्म सैम बहादुर पर हावी हो सकती है।