Entertainmenthighlight

Christmas पर रणबीर-आलिया ने रिवील किया बेटी का चेहरा, नीली आंखों वाली Raha की वीडियो हुई वायरल

Raha First Public Appearence: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी रहा का फेस देखने के लिए कपल के फैंस बेताब रहते थे। ऐसे में आलिया-रणबीर ने क्रिसमस के दिन अपनी बेटी Raha का चेहरा रिवील कर दिया है।

रणबीर-आलिया ने रिवील किया Raha का चेहरा

क्रिसमस पर कपूर फैमिली के लुक के दौरान रणबीर और आलिया पैपराजी को पोज़ देने आए। ऐसे में इस बार वो अपनी बेटी को भी साथ में लेकर आएं। पैपराजी को पहली बार राहा का चेहरा दिखाया। सोशल मीडिया पर रहा का वीडियो भी सामने आया है। जिसको दर्शक काफी प्यार दे रहे है। एक साल की राहा की क्यूटनेस और नीली आखों पर फैंस प्यार लुटा रहे है।

Raha की वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

राहा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो पर यूज़र्स कमेंट कर प्यार लुटा रहे है। राहा की वीडियो से फैंस के बीच एक डिबेट शुरू हो गई है। जहां कुछ लोग राहा को आलिया भट्ट की तरह बता रहे है। तो वहीं कुछ लोग रणबीर कपूर का नाम ले रहे है। अन्य लोग राहा को उसके दादा ऋषि कपूर की परछाईं बता रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button