Nainital News

Ramnagar-Dehradun Express Train का शुभारंभ, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके के रामनगर को देहरादून से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने 15310/15309 रामनगर–देहरादून–रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों को ध्यान में रखते हुए इस नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

रामनगर -देहरादून के बीच एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ Ramnagar-Dehradun Express Train

नई एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को रामनगर से सुबह: 5:50 बजे प्रस्थान कर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन देहरादून से 3:55 बजे अपराह्न प्रस्थान कर 11:30 बजे रात्रि रामनगर पहुँचेगी। मार्ग में यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद तथा हरिद्वार स्टेशनों पर ठहरेगी। रामनगर और देहरादून के मध्य संचालित होने वाली यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन है, जिससे क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है।

नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद और बिजनौर के यात्रियों को मिलेगा लाभ

इस ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बिजनौर जिलों के छात्रों, किसानों, व्यापारियों औक अन्य यात्रियों को विशेष सुविधा प्राप्त होगी। यात्रियों को प्रदेश की राजधानी देहरादून और तीर्थनगरी हरिद्वार जाकर उसी दिन अपने कार्य संपन्न कर वापस लौटने की सुविधा उपलब्ध होगी।

पर्यटन, तीर्थाटन, शिक्षा, व्यापार एवं स्थानीय आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

ये ट्रेन जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के साथ-साथ रामनगर के निकट स्थित गिरिजा देवी मंदिर तथा सीतामढ़ी/सीतावनी जैसे धार्मिक व पौराणिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। इसके अतिरिक्त हरिद्वार और देहरादून से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री सहित चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित चेयर कार, शयनयान, द्वितीय श्रेणी चेयर कार तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें