Big NewsNainitalUttarakhand

रामनगर: सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

नैनीताल जनपद के रामनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को रविवार सुबह चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई।

पुलिस शव को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां मृतक युवक के परिजनों ने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस पल तैनात किया गया।

स्थानीय लोगों ने सुनी थी गोली चलने की आवाज

जानकारी के अनुसार कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक को दो गोली लगी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने तड़के करीब तीन बजे के आसपास गोली चलने की आवाज सुनी थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button