Nationalhighlight

रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम जेल से फिर आया बाहर, इस बार 40 दिन पैरोल मिली- Ram Rahim Parole

अपनी दो शिष्याओं से रेप के मामले में जेल की सजा काट रहे सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर बेल मिल गई है। सोमवार यानी पांच जनवरी 2026 को रोहतक की सुनारिया जेल से वो 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया। बताते चलें कि साल 2017 में अपनी दो शिष्याओं से रेप के मामले में राम रहीम को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि जब से वो दोषी करार हुआ है तब से ये उसकी 15वीं पैरोल है।

रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम जेल से फिर आया बाहर

बता दें कि 40 दिन की पैरोल में वो अपने सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में ही रहेगा। राम रहीम और तीन अन्य लोगों को करीब 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में 2019 में दोषी पाया गया था। बताते चलें कि सिंह इससे पहले अगस्त 2025 में 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है।

इस बार 40 दिन पैरोल मिली

राम रहीम अप्रैल 2025 में 21 दिन की, 5 फरवरी से पहले और जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। ऐसे ही पांच अक्टूबर 2024 को चुनाव से पहले, एक अक्टूबर को 20 दिन की पैरोल, अगस्त 2024 में 21 दिन की पैरोल दी गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button