Entertainment

इन शर्तों पर आज तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे Rajpal Yadav, इस वजह से मिली जमानत

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को जमानत मिल गई है। बीते दिन 16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी बेल को लेकर सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने उनकी जमानत की अर्जी पर मुहर लगा दी। हालांकि कल राजपाल यादव जेल से बाहर नहीं आए थे। उनके वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि अभिनेता को बेल दे दी गई है। सभी फॉर्मेंलिटी पूरी करने के बाद 17 फरवरी को वो जेल से बाहर आएंगे।

इस शर्तों पर आज तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे Rajpal Yadav Cheque Bounce Case

राजपाल यादव को बेल मिल गई है हालांकि बेल शर्तों पर मिली है।बताते चलें कि चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके वकील को अंतरिम जमानत के लिए एक अल्टीमेटम दिया था। कोर्ट ने कहा कि दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाना होगा।

जिसके बाद ही बेल अभिनेता को दी जाएगी। उनके वकील ने बताया कि डेढ़ करोड़ सामने वाली पार्टी को ट्रांसपर कर दिए गए है। तो वहीं 75 लाख की डीडी पहले से ही जमा है। इसके साथ ही एक करोड़ 90 लाख रूपए दिए जा चुके है।

ये भी पढ़ें:- तो आज जेल से बाहर आएंगे Rajpal Yadav!, कोर्ट ने 3 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

राजपाल यादव के घर में किसकी शादी?

बताते चलें कि अभिनेता को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है। दरअसल 19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी की शादी है। शादी शाहजहहांपुर में होनी है। इसी के चलते अभिनेता की बेल की मांग को मंजूरी मिली है। ताकि वो शादी अटेंड कर पाएं। फिलहाल एक्टर को पासपोर्ट सरेंडर करने के आदेश दिए गए है। इस केस में अब अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

Rajpal Yadav: प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राजपाल यादव

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि, “राजपाल यादव जेल से बाहर आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और मामले पर बात करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस एक या दो दिन में होगी. तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें