तो आज जेल से बाहर आएंगे Rajpal Yadav!, कोर्ट ने 3 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की आज कोर्ट में सुनवाई है। जिसपर दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके वकील को अंतरिम जमानत के लिए एक अल्टीमेटम दिया। कोर्ट ने कहा कि दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाना होगा। जिसके बाद ही उन्हें आपको रिहा किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो कल सुबह इस मामले पर सुनवाई होगी।
तो आज जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव!, कोर्ट ने 3 बजे तक का दिया अल्टीमेटम Rajpal Yadav Cheque Bounce Case
बताते चलें कि राजपाल यादव ने नौ करोड़ रूपए के चेक बाउंस केस को लेकर तिहाड़ जेल में बंद है। इससे पहले 12 फरवरी को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई थी।
ये भी पढ़ें:- Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
कोर्ट ने कहा कि अभिनेता ने अपने पैसे वापस करने वाले अपने पहले के वादे को पूरा नहीं किया, इसी वजह से वो जेल में बंद है। एक्टर ने अपनी भतीजी की शादी को लेकर कोर्ट से जमानत की अपील की थी। हालांकि कोर्ट ने बेल की सुनवाई को टाल दिया था।
ये भी पढ़ें:- पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं Rajpal Yadav, कैद में रहकर बदली लोगों की जिंदगी
राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलों के बारे में
जानकारी के लिए बता दें कि पांच फरवरी से राजपाल चेक बाउंस मामले में जेल में बंद है। साल 2010 में उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ लिए थे। इस रकम को वो चुका नहीं पाए। जिससे कानूनी लड़ाई शुरू हुई। अप्रैल 2018 में उन्हें इस मामले को लेकर मैजिस्ट्रियल कोर्ट ने दोषी ठहराया था। अब ये रकम बढ़कर नौ करोड़ हो गई है।