Dehradun NewsBig News

शूटर Jaspal Rana की तेरहवीं पर देहरादून पहुंचे राजनाथ सिंह, 12 जून को हुआ था निधन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को निशानेबाज स्व. Jaspal Rana की श्रद्धांजलि देने के लिए उनके देहरादून आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जसपाल राणा के परिजनों से भी मुलाकात की।

शूटर Jaspal Rana की तेरहवीं पर देहरादून पहुंचे राजनाथ सिंह

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज और पद्मश्री से सम्मानित स्व. जसपाल राणा की आज तेरहवीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके आवास पर पहुंचे।

राजनाथ सिंह ने की जसपाल राणा के परिजनों से मुलाकात

केंद्रीय मंत्री ने जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री धामी तेहरवीं में आयोजित होने वाले हवन में शामिल हुए।

जसपाल राणा ने दिलाई निशानेबाजी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा स्व. जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। राष्ट्र और राज्य के गौरव को बढ़ाने में उनका योगदान हमेशा ही याद रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें