Big NewsDehradun

देहरादून की सड़कों पर खाकी पहने खाकी रंग की बुलेट में सवार होकर निकले राजकुमार राव

Actor Rajkumar Rao

देहरादून की सड़कों पर बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव खाकी पहनकर खाकी रंग की बुलेट में सवार होकर देहरादून की सड़कों पर निकले। पहले लोग उन्हें पहचान नहीं पाए लेकिन डब गौर किया तो लोगों का जमावड़ा लग गया। राजकुमार राव पुलिस की वर्दी पहने खाकी रंग की बुलेट में सवार थे। हेलमेट पहने राजकुमार राव सड़क पर खड़े रहे। काफी देर बाद लोगों ने उन्हें पहचाना।

आपको बता दं कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इस साल की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले से देहरादून पहुंचे हैं। उनके साथ भूमि पेडनेकर भी देहरादून शूटिंग के लिए पहुंची हैं। जानकारी मिली है कि इस फिल्म में राजकुमार राव पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं और इसी की शूटिंग देहरादून में हुई है और वो खाकी पहने खाकी रंग की बुलेट में नजर आए। राजकुमार राव ने क्लीन शेव के साथ मूंछ रखी है। शुक्रवार शाम राजकुमार राव का खाकी पहने बुलेट पर सवार होकर एक सीन शूट करना था। इसके लिए वे बुलेट से कौलागढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में गए। पहले तो मूंछों के कारण लोग उन्हें पहचान  नहीं पाए, लेकिन बाद में उनके फैंस ने उन्हें पहचान ही लिया।

आपको बता दें कि राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर इन दिनों देवभूमि में हैं। दोनों 2 हफ्ते पहले फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे थे। दोनों का पहले कोरोना टेस्ट हुआ। भूमि ने घंटाघर की फोटो इंस्टाग्रामप शेयर की थी। दोनों की फिल्म की शूटिंग 5 जनवरी से शुरू हुई। फिल्म के कई शीन की शूटिंग देहरादून में हुई है। जानकारी मिली है कि उत्तराखंड के कई जिलों में जाकर इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

Back to top button