Dehradunhighlight

रजत शर्मा ने अपने 64वें जन्मदिन पर की चमोली आपदा पीड़ितों की मदद, जमा कर दिए इतने लाख रुपये

CHAMOLI APDA

देहरादून : देश के बड़े पत्रकार रजत शर्मा का आज जन्मदिन है। अपने 64वें जन्मदिन को रजत शर्मा बड़ा नेक काम करने जा रहे हैं और इस बार जन्मदिन अलग तरीके से मनाने का फैसला लिया है। बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी रजत शर्मा को सोशल मीडिया के जरिए बधााई दी है औऱ एक अहम जानकारी भी साझा की हैय़ हरीश रावत ने जानकारी दी कि रजत शर्मा अपने 64वें जन्मदिन पर चमोली आपका में पी़ड़ित परिवारों की मदद करेंगे। रजत शर्मा ने अपने 64वें जन्मदिन पर 64 लाख रुपये एकत्रित कर उन परिवारों तक सहायता पहुंचाने का फैसला लिया है।

हरीश रावत की पोस्ट

हरीश रावत ने लिखा कि देश की पत्रकारिता का एक बहुत बड़ा नाम, जिन्होंने पत्रकारिता को एक नई ऊंचाई प्रदान की। श्री रजत शर्मा जी की अदालत में पेश होने का लोभ भी बड़ा है, मगर साथ-साथ एक घबराहट भी पैदा होती है, यह सब रजत शर्मा जी के व्यक्तित्व का प्रभाव है। श्री रजत शर्मा जी का 64वां जन्मदिन है। मैं, उनको उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई देता हूंँ और उन्होंने अपने जन्मदिन को एक नये तरीके से मनाया है, चमोली के जोशीमठ तहसील में रैणी तपोवन क्षेत्र में जो त्रासदी घटित हुई, उसके पीड़ितों तक पहुंचने के लिये उन्होंने अपने जन्मदिन पर 64 लाख रुपये एकत्रित कर उन परिवारों तक सहायता का हाथ पहुंचने का निर्णय लिया है, यह जन्मदिन मनाने का अत्यधिक प्रेरणादायक तरीका है, हम सबकी ढेर सारी शुभकामनाएं, पीड़ित लोगों की मदद के लिये धन्यवाद।

Back to top button