National

राजस्थान के सीएम गहलोत व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं । कई लोग खांसी, जुकाम, सिर दर्द, बुखार से पीड़ित है । ऐसे में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना से संक्रमित बो गए हैं । उन्होनें ट्वीटर पर ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी है । उन्होनें लिखा पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वंय भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड के से संक्रमित हो गया हूं । डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा । आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें ।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी हुआ कोरोना

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होनें ट्वीट कर बताया कि मेरी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं । जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें ।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button