ब्यूरो- देहरादून जिले के विधानसभा क्षेत्रों में 2002 और 2007 में रायपुर विधानसभा क्षेत्र नहीं था। ये सीट परिसीमन के बाद राजपुर और डोईवाला और विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनी। यानि 2012 के चुनाव में रायुपर सीट पर कांग्रेस ने उमेश शर्मा काऊ को अपना टिकट थमाया था उस चुनाव में कांग्रेस दावेदार उमेश ने भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र रावत को 474 वोटों से हराया था। हालांकि इस बार भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र रावत डोईवाला चले गए हैं जबकि उमेश शर्मा पाला बदलकर भाजपा में आ गए हैं। इस बार उमेश भाजपा के टिकट पर रायपुर पर ताल ठोक रहे हैं जबकि कांग्रेस ने रायपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष प्रभुलाल बहुगुणा पर दांव खेला है। जिनकी ग्रमीण इलाकों मे अच्छी पैठ मानी जाती है। माना जा रहा है कि अगर बगावत न हुई तो कांग्रेस फिर से खुद को दोहरा सकती है।
2012 के चुनावी आंकड़े
कुल उम्मीदवार |
कुल पंजीकृत मतदाता |
कुल मतदान |
22 |
120008 |
76577 |
प्रत्याशी का नाम |
दल का नाम |
प्राप्त वोट |
नतीजे |
उमेश शर्मा काऊ |
कांग्रेस |
29900 |
जीते |
त्रिवेंद्र सिंह रावत |
भाजपा |
29426 |
474 वोट से हारे |
अजय सूद |
बसपा |
5142 |
तीसरे नंबर पर रहे |