Uttarkashi NewsBig News

बारिश ने मचाया कहर, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा, हाईवे बंद, कई कांवड़िये फंसे

उत्तराखंड में बीती रात हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. बारिश पहाड़ों के साथ-साथ मैदान में भी कहर बनकर बरसी. बता दें अलग-अलग जगहों पर 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशनपुर के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया है. जिससे हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है और कई कांवड़िये फंसे हुए हैं.

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा

भारी बारिश के कारण जगह-जगह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशनपुर के पास मलबा आने से हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई है. मार्ग को सुचारु करने का कार्य चल रहा है. मार्ग बंद होने के कारण हाईवे पर हजारों डाक कांवड़ फंसे हुए हैं। बीआरओ की टीम मार्ग को सुचारु करने के लिए कार्य कर रही है. जिला प्रशासन ने यात्रियों से जान जोखिम में डालने और सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है.

इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और जनपद की सीमा कमेड़ा (गौचर) के पास सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है. जिसे खोलने के लिए बीआरओ की टीम जुटी हुई है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें