Dehradun NewsBig News

देहरादून में बारिश से आफत: DM ने बढ़ाई मॉनिटरिंग, बोले जनहानि रोकना पहली प्राथमिकता

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, वहीं मैदानी हिस्सों में जलभराव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बारिश का असर जनजीवन पर साफ तौर पर देखा जा रहा है।

डीएम बोले जनहानि रोकना है पहली प्राथमिकता

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्थिति पर नजर बनाए हुए। डीएम ने कहा कि प्रशासन का मुख्य फोकस किसी भी प्रकार की जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोकना है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं, वहां उन्हें तुरंत बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन की मशीनरी को दुरुस्त रखना है जरुरी

डीएम बंसल ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की मशीनरी, फोर्सेस और आवश्यक सेवाओं को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, ताकि आने वाली शिकायतों और फील्ड की स्थिति को लगातार मॉनिटर किया जा सके।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर: DM

डीएम ने यह भी कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है और प्रयास यह है कि नुकसान को न्यूनतम रखा जाए। साथ ही, रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक सुनियोजित करते हुए प्रशासन की पहुंच को बढ़ाया जा रहा है, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और सहायता सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज आफत बरसाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें