Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज आफत बरसाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश बरसेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को पहाड़ों में सफर न करने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के लिए 2 और 3 सितंबर को आसमान से कहर बरसेगा। वैज्ञानिकों ने आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अलर्ट मोड पर शासन-प्रशासन

मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें पिछले 24 घंटे से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें