मसूरी में रैन बसेरा का पुस्ता टुटा, कई परिवारों पर मंडरा रहा खतरा

प्रदेश में हो रही भारी बारिश ने कई जनपदों में तबाही मचाई हुई है। बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मसूरी में बारिश के चलते किंक्रेग पर मौजूद रैन बसेरा का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है। पुस्ता टूटने की वजह से कई परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है।

मसूरी में रैन बसेरा का पुस्ता टुटा
बता दें गुरुवार को तड़के तीन बजे भारी बारिश के चलते किंक्रेग पर मौजूद रैन बसेरा का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है। यहां पर लगभग 12 परिवार रहते हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। पुस्ता टूटने के बाद सभी लोग अपने घरों को छोड़ कर सड़कों पर आ गए।

बारिश के बाद की जाएगी व्यवस्था दुरुस्त
नगर पालिका की ओर से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। नगर पालिका के अध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि बारिश के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। फिलहाल आसपास रह रहे लोगों को जगह खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। मौसम ठीक होते ही पुस्ते के मरम्मत का कार्य कर दिया जाएगा।