UttarakhandBig NewsUttarkashi

बारिश और तेज हवाओं ने मचाया तांडव, पेड़ गिरने से एक महिला की मौत, यमुनोत्री हाईवे बंद

आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और तेज तूफान का कहर देखने को मिला। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक बड़ा पेड़ होटल पर गिर गया। जिसकी चपेट में महिला आ गई।

पेड़ गिरने से महिला की मौत

गुरुवार देर शाम तेज आंधी और बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे के पास एक बड़ा पेड़ होटल में जा घुसा। इस दौरान होटल के किचन में ही सास और बहू बैठे हुए थे।

पेड़ गिरने से हाईवे बाधित

हादसे में होटल संचालक की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उधर दूसरी तरफ पेड़ गिरने से हाईवे बाधित हो गया। हाईवे में आवाजाही बंद है। जिसे फिलहाल खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button