Big NewsUttarakhand Weather Update

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

प्रदेश में आज फिर मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। प्रदेश के सात जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून उत्तरकाशी और ल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

अन्य जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

जहां प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। छह अप्रैल के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में भी तेज धूप खिलेगी जिस से गर्मी बढ़ेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button