Big NewsDehradun News

Rahul Gandhi के देहरादून कार्यक्रम को झटका!, परेड ग्राउंड में प्रशासन ने परमिशन देने से किया इनकार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर है। उनके प्रस्तावित देहरादून दौरे से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने राहुल गांधी को परेड ग्राउंड में छात्रों से संवाद की अनुमति नहीं दी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की परमिशन नहीं दी गई। जिसके बाद अब कांग्रेस नए स्थान की तलाश में जुटी है।

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने परमिशन देने से किया इनकार

दरअसल 17 जुलाई को राहुल गांधी का परेड ग्राउंड में छात्रों से संवाद प्रस्तावित था। अब राहुल गांधी के इसी कार्यक्रम को झटका लगा है। प्रशासन ने परेड ग्राउंड परमिशन देने से इनकार कर दिया। कांग्रेस अब नए स्थल की तलाश में जुटी है।

बड़े स्तर पर तैयारियां हो गई थी पूरी

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने बड़े स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली थीं। कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से देहरादून गाड़िया पहुंच चुकी थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद डीएम और नगर आयुक्त ने प्रोग्राम के लिए परमिशन नहीं दी।

कार्यक्रम के लिए कांग्रेस तलाश रही दूसरा स्थान

बताते चलें कि परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद प्रस्तावित था। लेकिन अंतिम समय में प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से कार्यक्रम की योजना बदलनी पड़ रही है। अब फिलहाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक स्थान की तलाश कर रहे हैं। हालांकि पहले दावा किया गया था कि कार्यक्रम के लिए परमिशन मिल गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें