Dehradun News

देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम , 20 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

देहरादून में शुक्रवार, 17 जुलाई को हुआ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में कई छाात्रों ने हिस्सा लिया। बन्नू ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के अनुसार करीब 20 हजार छात्रों और युवाओं ने हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेस उनकी आवाज बनकर संघर्ष करेगी।

राहुल गांधी का कार्यक्रम, 20 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

दरअसल देहरादून के बन्नू ग्राउंड में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में करीब 20 हजार छात्रों ने भाग लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में NEET पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था चाहिए और कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

छात्र भी दिखे उत्साहित

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे छात्रों का कहना है कि राहुल गांधी आज हर छात्र की आवाज को उठाने का काम कर रहे है। आज उन्हें सुनकर ये एहसास हुआ कोई है जो हमारी आवाज बनकर सिस्टम से लड़ने का काम रहा है।

शिक्षा, रोजगार से जुड़े सवालों पर सरकार को घेरा

छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने युवाओं और छात्रों के मुद्दों को केंद्र में लाने की कोशिश कर रही है। बड़ी छात्र भागीदारी के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े सवालों पर सरकार को घेरा। अब देखना होगा कि इस कार्यक्रम का उत्तराखंड की राजनीति और छात्र वर्ग पर कितना असर पड़ता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें