पौड़ी: देश में मोदी-मोदी के नारे हर तरफ गूंजते सुनाई देते हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में भी एक्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यानि यहां भी मोदी मैजिक जारी है, लेकिन उत्तराखंड में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में मोदी मैजिक नहीं चल पाया। राहुल गांधी ने ग्राम प्रधान के चुनाव में जीत हासिल कर ली है।
दरअसल, पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लाॅक के सुनार गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव में ग्राम प्रधान की सीट आरक्षित थी। यहां तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। गांव में कुल 174 वोट सही पाए गए। जिनमें से राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा 76 मत हासिल कर जीत अपने नाम की।
दूसरे स्थान पर 50 वोट के साथ दीपक लाल और तीसरे स्थान पर रहे सिराज लाल को 48 वोट मिले। राहुल का सरनेम गांधी होने से वो क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी जीत को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया जा रहा है।