Entertainment

Raaj Grover Passed Away: नहीं रहे दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर, 87 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर(Raaj Grover) अब इस दुनिया में नहीं रहे। चार जून को ओल्ड ब्रिज न्यू जर्सी, अमेरिका में उन्होंने आखिरी सांस ली। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने (Raaj Grover Passed Away) आखिरी सांस ली। बता दें की काफी साल पहले ही निर्माता यूएस में बस गए थे। हालांकि वो बीच बीच में भारत आते रहते थे।

फिल्म निर्माता राज ग्रोवर निधन (Raaj Grover Passed Away)

राज ग्रोवर अपने पीछे अपनी पत्नी और बच्चे छोड़ गए है। कहा जाता है की वो काफी जिंदादिल व्यक्ति थे। अक्सर वो एक लाइन कहा करते थे की ‘ग्रोवर नैवर ओवर’। राज ने फिल्म ‘ताकत’ को प्रड्यूस किया था। जिसमें राखी, विनोद खन्ना, परवीन बॉबी आदि मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उन्होंने आर्या को को-प्रड्यूस भी किया था। इसके अलावा अनिल कपूर, अमृता सिंह की फिल्म ‘ठिकाना’ को भी प्रड्यूस किया था।

लिखने का भी था शोक

फिल्मों को प्रड्यूस करने के अलावा उन्हें लिखने में भी रूचि थी। निर्माता ने ‘द लीजेंड्स ऑफ बॉलीवुड’ नाम से एक किताब भी लिखी । बता दें की किसी बीमारी की वजह से राज ग्रोवर का निधन नहीं हुआ है। वो मरने से पहले पूरी तरफ से फिट थे। मंगलवार को उन्होंने सोते सोते ही आखिरी सांस ली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें