Big NewsPolitics

भ्रष्टाचार किया था क्या ?, हरक की बहू अनुकृति के इस्तीफे से उठे सवाल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बाद एक झटके लग रहे हैं। जहां शुक्रवार को दो नेताओं के इस्तीफे की चर्चा अब तक खत्म नहीं हुई थी कि अब अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। चर्चाएं तो यहां तक हो रहीं हैं कि ईडी से बचने के लिए अब हरक का परिवार भाजपा की शरण में जा रहा है।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। अनुकृति गुसाईं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को इस्तीफा पत्र भेजा है। बता दें कि अनुकृति की बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं हैं।

हरक की बहू के इस्तीफे से उठे सवाल

जहां एक ओर अनुकृति गुसाईं के इस्तीफे को लेकर चर्चाएं हैं तो वहीं उनके बीजेपी का दामन थामने को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि क्या हरक की बहू अनुकृति गुसाईं ने कोई भ्रष्टाचार किया था जो वो ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी की शरण ले रहीं हैं।

भाजपा द्वारा ईडी और एसबीआई से डरा रही विपक्षी दलों को

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं के कांग्रेस से इस्तीफा देन पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने अनुकृति गुसाईं मान समान दिया और उन्हें अगर कोई बात कहनी थी तो पार्टी प्लेटफॉम पर रखनी चाहिए थी। आज के वक्त सभी कार्यकर्ता हो या नेता अपनी बात को पार्टी प्लेटफार्म पर रखते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के वक्त में भाजपा द्वारा ईडी और एसबीआई का डर दिखाकर विपक्षी दलों को डराने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते लोग पार्टी छोड़ रहे है। शीशपाल बिष्ट के इस बयान के बाद से प्रदेश में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। माना जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए ही अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है और जल्द ही वो बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button