International Newshighlight

3-4 बॉडी डबल्स, पूप सूटकेस रहता है साथ…, जानें पुतिन की सिक्योरिटी के दिलचस्प पहलु- Vladimir Putin Security

Vladimir Putin Security: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 30 घंटे के भारत दौरे पर है। खबरों की माने तो आज वो भारत पहुंचने पर पीएम मोदी के साथ प्राइवेट डिनर करेंगे। जिसके बाद अगले दिन यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में उनका ऑफिशियल स्वागत किया जाएगा। हालांकि पुतिन जब भी विदेश का दौरान करते है तो उनकी सुरक्षा का खासा ख्याल रखा जाता है। भारत आने पर भी पुतिन की सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किया गया हैं।

Poop Suitcase

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए 5 लेयर सुरक्षा घेरा Vladimir Putin Security

भारत यात्रा के लिए भी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके लिए पांच लेयर की सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सिक्योरिटी को पुख्ता करने के लिए पुतिन से पहले ही रूस से चार दर्जन से ज्यादा टॉप सिक्योरिटी ऑफिसर दिल्ली आ गए हैं।

पुतिन के लिए पांच-लेयर सिक्योरिटी घेरा जिसमें भारत के नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के टॉप कमांडो, प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस के हाई-ट्रेंड लोग, AI मॉनिटरिंग, फेशियल रिकग्निशन कैमरे,जैमर, स्नाइपर्स, ड्रोन आदि का इस्तेमाल किया जाएगा। जैसे ही पुतिन लैंड करेंगे पांच-लेयर सिक्योरिटी एक्टिव हो जाएगी।

NSG और दिल्ली पुलिस के अधिकारी

रूसी प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी पुतिन के अंदरूनी लेयर को संभालेगी। तो वहीं NSG और दिल्ली पुलिस के अधिकारी बाहरी लेयर में तैनात होंगे। जब वो पीएम मोदी के साथ होंगे, तब प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाले भारत के स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के कमांडो अंदर वाले घेरे में आ जाएंगे।

ऑरस सीनेट कार का यूज करते हैं राष्ट्रपति पुतिन

सिक्योरिटी में ऑरस सीनेट कार है, जो कि एक भारी आर्मर्ड लग्जरी लिमोजीन है। ये रूसी प्रेसिडेंट इस्तेमाल करते हैं। पुतिन के लिए भी सीनेट को मॉस्को से लाया जा रहा है।

Vladimir Putin Car Vladimir Putin Security

पूप सूटकेस रहता है साथ Vladimir Putin Poop suitcase

राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा के दिलचस्प पहलू है पूप सूटकेस’ प्रोटोकॉल। जी हां रिपोर्ट्स की माने तो जब भी पुतिन विदेश दौरे पर होते है तो उनकी सिक्योरिटी उनका वेस्ट इक्ट्ठा कर उसे सील करती है। इससे होता ये है कि उनकी हेल्थ का एनालिसिस नहीं किया जा सकता। उनका वेस्ट वास रूस लाया जाता है। खबरों की माने तो उनके बॉडीगार्ड्स उनके साथ प्राइवेट पलों और बाथरूम विजिट पर भी उनके साथ रहते हैं।

Poop Suitcase

पुतिन बॉडी डबल का करते है इस्तेमाल Vladimir Putin Body Double

रिपोर्ट्स की माने तो पुतिन बॉडी डबल का भी इस्तेमाल करती हैं। खासकर पब्लिक इवेंट्स में। यूक्रेन के मिलिट्री हेड, मेजर जनरल किरिल बुडानोव की माने तो पुतिन कम से कम तीन बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। कुछ ने तो उनके जैसे हुबहु दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button