Entertainmenthighlight

Pushpa 2-The Rule : पुष्पा का रिलीज़ हुआ पोस्टर, साड़ी, कंगन और नेलपॉलिश में नजर आए अल्लू अर्जुन

कल यानी की सात अप्रैल को एक तरफ जहां पुष्पा टू का टीज़र रिलीज़ किया गया। तो वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन के फिल्म में लुक को भी रिवील किया गया है। अल्लू अर्जुन का यह लुक तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अल्लू अर्जुन का फिल्म में रिवील किया गया लुक

कल शाम अल्लू अर्जुन का फिल्म में लुक रिवील किया गया। पोस्टर में अल्लू काफी अलग लग रहे हैं। इस बार वह किसी मैस्क्युलिन अवतार में नहीं बल्कि कुछ अलग ही अंदाज़ में दिखे। पोस्टर में अल्लू नीले रंग में रगें, साड़ी पहनें, कलाई में चूड़ी, हाथों में पिस्तौल और नेल नेलपॉलिश लगाए दिख रहे हैं।

इसके साथ ही कानों में झुमके, नाक में नथ और गले में नींबू की माला भी पहन रखी है। अल्लू अर्जुन का यह लुक उनके पहले लुक से काफी अलग है। सोशल मीडिया पर लोग इस लुक के पीछे की वजह जानने के लिए बेताब है।

अल्लू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

अभिनेता के फैंस काफी समय से फिल्म के टीज़र का इंतज़ार कर रहे थे। अल्लू अर्जुन का आठ अप्रैल को जन्मदिन होता है। इसी मौके पर मेकर्स ने पहले टीज़र रिलीज़ किया। टीज़र के कुछ ही समय बाद अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के लिए फिल्म में अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Allu Arjun

पोस्टर देख यूजर दे रहे हैं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

यूजर पोस्टर देखकर हैरान रह गए। साथ ही अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है की यह ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा जैसे ही स्थानीय फेस्टिवल पर आधारित होगी। तो वहीं कुछ यूजर कह रहे हैं की फिल्म में अल्लू ट्रांसजेंडर का रोल करते हुए नज़र आएंगे। इन बातों से पर्दा तो फिल्म देखने के बाद ही हटेगा।

सिनेमाघरों में कब होगी फिल्म रिलीज़

फैंस पुष्पा पार्ट टू का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे हैं। खबरों की माने तो पुष्पा इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। हालांकि बीच में खबर आई थी की फिल्म के राइटर सुकुमार को फिल्म के कुछ सीन्स पसंद नहीं आए हैं।

जिसकी वजह से पुष्पा को अगले साल रिलीज़ करने की खबर आई थी। आपको बता दें की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button