Entertainmenthighlight

Pushpa 2 प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में पहले गई मां की जान, अब बेटा भी हुआ ब्रेन डेड, अल्लू अर्जुन की बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2) की रिलीज से पहले हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म का प्रीमियर हुआ था। जहां पर भगदड़ (Pushpa 2 Stampede) मचने से एक महिला की मौत हो गई थी। तो वहीं महिला का बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि अब बच्चे से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। खबरों की माने तो बच्चा ब्रेन डेड हो गया है। फिलहाल वो अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। बता दें कि श्रीतेज के माथे पर काफी चोट आई थी।

Pushpa 2 प्रीमियर में घायल श्रीतेज हुआ ब्रेन डेड

हैदराबाद पुलिस की तरफ से बच्चे की हेल्थ अपडेट पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया। पोस्ट में लिखा, ”डॉक्टरों ने उन्हें सूचित किया है कि श्रीतेज का इलाज वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ किया जा रहा है और यह लंबे समय तक चलने की संभावना है.”

स्क्रीनिंग के दौरान मची थी भगदड़

बता दें कि पुष्पा 2 द रूल की रिलीज से एक दिन पहले यानी की चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म का प्रीमियर रखा गया। जहां पर अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। अभिनेता को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत हो गई थी। तो वहीं बच्चे की हालत गंभीर थी।

पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन हुए थे गिरफ्तार

भगदड़ मामले में अभी हाल ही में पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश था। हालांकि हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देकर रिहा कर दिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button