Big NewsEntertainment

Allu Arjun Arrested: ‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार, जानें क्यों हुए अरेस्ट?

पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता को पुलिस ने गिरफ्तार(Allu Arjun Arrested) कर लिया है। बता दें कि पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई थी। ये स्क्रीनिंग हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी। इसी मामले में अब सुपरस्टार की गिरफ्तारी हुई है।

https://twitter.com/Abhayti05059972/status/1867472941761581304

‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार (Allu Arjun Arrested)

आज यानी शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली की पुलिस स्टेशन लेकर गई। जहां पर अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। हिरासत के बाद अभिनेता को मजिस्ट्रेट के सामने पेस होना है।

क्या है पूरा मामला जानें? 

बता दें कि पुष्पा 2 की रिलीज से एक दिन पहले यानी चार दिसंबर को हैदराबाद में संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग थी। जिसके लिए अल्लू अर्जुन भी वहां पहुंचे थे। अपने चहेते स्टार को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ थिएटर के बाहर जमा हो गई। भगदड़ मचने पर रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई। तो वहीं उनका आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मृत महिला के परिवार ने अल्लू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। साथ ही सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ भी मामला दायर किया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button