पुष्पा 2 फेम Allu Arjun के घर पथराव, अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़

पुष्पा 2 द रूल(Pushpa 2 The Rule) फेम अल्लू अर्जुन(Allu Arjun ) के घर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। हैदरबाद में जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। आरोप है कि ये तोड़फोड़ जेएसी नेताओं ने की है। जिसके बाद जेएसी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला और बिगड़ गया जब अज्ञात लोग अभिनेता के घर के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे।
पुष्पा 2 फेम Allu Arjun के घर पत्थराव
हैदराबाद पुलिस का भी इस मामले में बयान सामने आया है। जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन की माने तो, ”उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़ी कमेटी JAC के 6 सदस्यों ने हमला किया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई कंप्लेंट नहीं हुई है।”
बताते चले कि अभिनेता Allu Arjun ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस से ये अपील की थी कि वो किसी को भी अपमानजनक भाषा ना बोलें। जिसके बाद बीते दिन उन्होंने प्रेस कॉन्फरेंस कर हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस केस की वजह से उनका चरित्र हनन किया जा रहा है।
अल्लू ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्लू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ”ये एक हादसा था और मेरी परिवार के प्रति सहानूभूति है. मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहता. ये मेरा कैरेक्टर एसैसिनेशन है। कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।” आगे उन्होंने कहा, ”जो कुछ भी हुआ है मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। कोई रोड शो नहीं हुआ था, इस बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है।”
बता दें कि अल्लू को लेकर तेलंगाना विधान सभा में सीएम और अकबरुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा था। जिसके बाद ही अभिनेता ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी थी।
ये था पूरा मामला
बता दें कि पुष्पा 2 के प्रीमियर के समय संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई थी। जिससे एक महिला की मौत हो गई थी। साथ ही उसका आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घयाल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे को डॉक्टरों नें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। जिसके बाद 13 दिसंबर को अभिनेता की इस मामले में गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया था।