Big NewsNational

एक पर्सेंट कमीशन के चक्कर में पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर कुर्सी गंवा बैठे

vijay singla and bhagwant man

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ मंत्री डा. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। सिंगला पर करप्शन में लिप्त होने के आरोप हैं।

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ मंत्री डा. विजय सिंगला को अपनी कैबिनेट से हटा दिया है। डा. विजय सिंगला भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए थे। कैबिनेट से हटाए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। डा. विजय सिंगला के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

एक पर्सेंट के चक्कर में गई कुर्सी

डा. विजय सिंगला पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने विभाग से जुड़ा एक ठेका दिलवाने के लिए एक ठेकेदार से एक फीसदी कमीशन की मांग की थी।

मुख्यमंत्री का दावा है कि डा. विजय सिंगला के खिलाफ पक्के सबूत मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ड्रोन के जरिए उत्तरकाशी से दून पहुंचाया टेस्ट सैंपल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

सीएम भगवंत मान ने कहा है कि, आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि वो एक पैसे का भ्रष्टाचार भी बर्दास्त नहीं करेंगे।

विजय सिंगला कौन हैं

डा. विजय सिंगला करीब 10 वर्ष पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इस बार के चुनावों में उन्होंने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों से हराया था।

पेशे से डाक्टर विजय सिंगला अपना डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। उनकी पत्नी भी डाक्टर हैं। उनका बेटा भी एमडी कर रहा है।

Back to top button