Entertainment

Pulkit Kriti Wedding: आज कृति दूल्हे राजा पुलकित के नाम की लगाएंगी मेहंदी, इस थीम में होगी दोनों की शादी

Pulkit Kriti Wedding: बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल में से एक पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा(Kriti Kharbanda) जल्द शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में कपल के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। दूल्हे राजा पुलकित दिल्ली के रहने वाले है। ऐसे में दिल्ली में कपल वेडिंग करने जा रहे है। 13 मार्च से फंक्शन्स शुरू हो गए है। तो वहीं 15 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में आज दोनों का मेहंदी फंक्शन है।

kirti kharbanda-pulkit samrat

संगीत कार्यक्रम में Pulkit-kriti की स्पेशल परफॉरमेंस

मेहंदी फंक्शन के बाद शाम को दोनों का संगीत फंक्शन भी है। ऐसे में इस संगीत फंक्शन में कई सारी परफॉर्मन्स होंगी। खबरों की माने तो इंडस्ट्री से भी कई लोग शामिल होंगे। इसके अलावा शाम को और भी हसीन बनाने के लिए कपल भी स्पेशल परफॉरमेंस देते नज़र आएंगे।

मेहमानों को परोसा जाएगा रॉयल फूड

खबरों की माने तो शादी में कई तरह के पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे। जिसमें दिल्ली, कोलकाता, राजस्थान, बनारस और महाराष्ट्र समेत कई जगहों की स्पेशल डिश सर्व की जाएगी। पूरे इंडिया से रॉयल फूड शादी के फंक्शन्स में मेहमानों को परोसा जाएगा।

ये होगी Pulkit Kriti Wedding थीम

संगीत फंक्शन में ड्रेस कोड की बात करें तो कपल राजस्थान और बॉलीवुड से इंस्पायर्ड ऑउटफिट पहनसकते है। Pulkit Kriti Wedding के लिए पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा रॉयल ऑउटफिट पहने नज़र आएंगे।

इतने मेहमान करेंगे शिरकत

आज पुलकित-कृति खरबंदा के प्री-वेडिंग फंक्शन का दूसरा दिन है। ऐसे में आज दुल्हन दूल्हे के नाम की मेहंदी लगाएंगी। शादी में 200 मेहमान शामिल होने की खबर है। कुछ प्री वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनाने के लिए 13 मार्च को ही वेन्यू पर पहुंच गए थे। तो वहीं कुछ मेहमान आज या कल में पहुंचेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button