highlightUttarakhand

लोक सेवा आयोग ने किया सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में जारी, पढ़ें पूरी अपडेट

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में जारी कर दिया है। बता दें सफाई निरीक्षक भर्ती के दो पेपर होंगे।

सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में जारी

जानकारी के अनुसार आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया की भर्ती के लिए दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा। जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

पढ़ें पूरी अपडेट

दूसरा पेपर मूलभूत विज्ञान एवं लोक स्वास्थ्य का होगा। जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इस पेपर के लिए भी दो घंटे का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार गलत जवाब देने वालों को एक अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया की अगर कोई एक सवाल के एक से अधिक उत्तर भरेगा तो वह भी गलत जवाब माना जाएगा। भले ही उसमें से कोई एक जवाब ठीक ठीक ही क्यों न हो।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button