highlightRudraprayag

kedarnath upchunav : केदारनाथ में मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

केदारनाथ विधानसभा में 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस दिन केदारनाथ विधानसभा में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के कारण मतदान के दिन को केदारनाथ निर्वाचन क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालय सहित शैक्षणिक संस्थानों में सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

केदारनाथ में मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

केदारनाथ में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि 20 नवंबर को 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन के दिन उक्त विधान सभा के अंतर्गत समस्त संस्थानों सहित शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।

इसके साथ ही अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों को मतदान के लिए सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अवकाश रखने को कहा है।

केदारनाथ में 173 पोलिंग बूथों पर 191 पोलिंग पार्टियां तैनात

आपको बता दें कि 07-केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन में 173 पोलिंग बूथ हैं। जिसमें रिजर्व सहित 191 पोलिंग पार्टियों तैयार की गई है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी। बता दें कि केदारनाथ विधानसभा में 173 पोलिंग बूथों पर कुल 90875 मतदाता मतदान करेंगे। इन मतदाताओं में 44 हजार 765 पुरुष मतदाता हैं और 45 हजार 565 महिला मतदाता हैं।।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button